कलेक्टर,एस पी ने लिया कैमोर एसीसी दशहरा मैदान में रावण दहन की तैयारियों का जायजा चाक -चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्टर,एस पी ने लिया कैमोर एसीसी दशहरा मैदान में रावण दहन की तैयारियों का जायजा चाक -चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

कटनी/खबर digital कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने बुधवार को यहां कैमोर के एसीसी दशहरा मैदान पहुंच कर दशहरा पर्व पर रावण दहन की व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री तिवारी ने एसीसी प्रबंधन के अधिकारियों से चर्चा कर यहां आम जनता के प्रवेश हेतु प्रवेश द्वार, सुरक्षा प्रबंध और कंट्रोल रूम से निगरानी व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यहां करीब 101 फिट ऊंचे रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था को चाक- चौबंद करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एस डी एम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता और एसीसी प्रबंधन के अधिकारियों की मौजूदगी रही। कलेक्टर श्री तिवारी ने यहां स्व-सहायता समूह की सदस्य दीदियों द्वारा लगाईं गई स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हस्त कौशल कला की सराहना की। रावण दहन दशहरा तक यहां स्व-सहायता समूहों के उत्पादों अचार, पापड़,बरी,रुई की फूल बत्ती, कपड़े, ब्लाउज, सलवार कुर्ते के कपड़े आदि उपलब्ध हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कलेक्टर,एस पी ने लिया कैमोर एसीसी दशहरा मैदान में रावण दहन की तैयारियों का जायजा चाक -चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital