मच्छरजनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु नगर निगम द्वारा वार्डवार चलाया जा रहा फागिंग अभियान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मच्छरजनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु नगर निगम द्वारा वार्डवार चलाया जा रहा फागिंग अभियान

(खबर डिजिटल )✍️कटनीसे सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मौसम में अचानक आए परिवर्तन के दौरान नगर में मच्छरों एवं मच्छर जनित बीमारियों पर अंकुश लगाने हेतु महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार आईएएस के निर्देशानुसार नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना वार्डों में सघन फागिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि फागिंग कार्य हेतु गठित टीम द्वारा मंगलवार देर शाम नगर के तीन वार्डों में सघन फागिंग अभियान चलाया जाकर धुआं छोड़ने की कार्यवाही की गई। गठित टीम द्वारा ई रिक्शा में स्थापित फागिंग मशीन के माध्यम से वार्ड क्रमांक 3, 4 एवं 8 के मुख्य मार्गो, कॉलोनियों, सघन बस्तियों, मलिन बस्तियों, सार्वजनिक स्थलों के अलावा बाजार क्षेत्रों एवं मंदिरों तथा माता पंडालों के आस पास फागिंग कार्य कराया जाकर मच्छरों पर नियंत्रण लगाने के प्रयास किए गए। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे इस फागिंग अभियान से नगर में डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों के प्रसार से आम नागरिकों को काफी हद तक राहत मिली है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मच्छरजनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु नगर निगम द्वारा वार्डवार चलाया जा रहा फागिंग अभियान | Khabar Digital | Khabar Digital