विजयराघवगढ़ का माँ शारदा मंदिर: नवरात्र में यहां भक्तों की मुरादें होती हैं पूरी, पढ़ें पूरी खबर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

विजयराघवगढ़ का माँ शारदा मंदिर: नवरात्र में यहां भक्तों की मुरादें होती हैं पूरी, पढ़ें पूरी खबर

कटनी से खबर डिजिटल के लिए✍️ सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट (कटनी )राजा प्रयागदास ने 1826 में कराया था मंदिर का निर्माणविजयराघवगढ़ नगर का प्राचीन माँ शारदा मंदिर नवरात्र पर्व पर आस्था और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। मंदिर का इतिहास सैकड़ों वर्षों पुराना है और यह नगर की पहचान के रूप में जाना जाता है। माँ शारदा मंदिर का निर्माण विजयराघवगढ़ के राजा प्रयागदास ने सन् 1826 में कराया था। बताया जाता है कि उसी समय किला, कुएँ, बावली, पंचमठा, तालाब और बगीचों का भी निर्माण कराया गया था।

मंदिर को मैहर की माँ शारदा का बड़ी बहन माना जाता है। इसलिए दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था यहाँ विशेष रूप से जुड़ी रहती है। 1857 की स्वतंत्रता संग्राम के दौरान विजयराघवगढ़ किला अंग्रेजों से संघर्ष में ध्वस्त हुआ, उस समय मंदिर को भी क्षति पहुँची। वर्षों तक यह खंडहर अवस्था में रहा। बाद में 1984 में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया, जहाँ मैहर के पंडा देवी प्रसाद ने पुनः अभिषेक और पूजा-अर्चना कर मंदिर को पुनर्जीवित किया। माँ शारदा मंदिर केवल विजयराघवगढ़ ही नहीं, बल्कि कटनी जिले और आसपास के क्षेत्रों की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहाँ चैत्र और शारदीय नवरात्र पर विशेष आयोजन होते हैं।

यह भी पढ़ें-  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने UP और गुजरात में उपज खरीदी को दी मंजूरी - Khabar Digital

भक्त माँ को चुनरी, नारियल और दीप अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना करते हैं। नवरात्र के दिनों में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती, भजन संध्या और कन्या पूजन का आयोजन होता है। विजयदशमी तक मंदिर परिसर मेले जैसा रूप ले लेता है।इस वर्ष भी मंदिर समिति द्वारा विशेष सजावट, विद्युत लाइटिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की गई है।

मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की है। नवरात्र के पहले दिन से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया की विजयराघवगढ़ का माँ शारदा मंदिर केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि इतिहास और संस्कृति का प्रतीक है। भक्तों की आस्था यहाँ निरंतर बढ़ रही है और नवरात्र में तो पूरा नगर देवी के जयकारों से गूंज उठता है।माँ शारदा मंदिर का इतिहास और नवरात्र आयोजन विजयराघवगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और सामूहिक आस्था का जीवंत प्रतीक है। यहाँ आने वाले श्रद्धालु न केवल दर्शन करते हैं, बल्कि नगर के गौरवशाली अतीत और परंपराओं से भी जुड़ते हैं।

यह भी पढ़ें- बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बढ़ी हलचल, शिवराज के साथ बंद कमरे में हुई चर्चा – Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

विजयराघवगढ़ का माँ शारदा मंदिर: नवरात्र में यहां भक्तों की मुरादें होती हैं पूरी, पढ़ें पूरी खबर | Khabar Digital | Khabar Digital