ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने दिलाई गई शपथ

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने दिलाई गई शपथ

कटनी* ( *खबर डिजिटल)-* जिले की जनपद पंचायत कटनी, विजयराघवगढ़, ढीमरखेड़ा सहित समस्त जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता की गतिविधियां कराई जा रही हैं। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर जारी कैलेंडर के अनुसार गांव-गांव सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण जनों की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई। हाट बाजार, शासकीय भवनों, स्वास्थ्य भवन, ग्राम पंचायत भवन, आंगनवाड़ी भवनों में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव- गांव शपथ दिलाए जाने की गतिविधियां हुई। धार्मिक स्थलों एवं आयोजनों में दोना,पत्तल एवं मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करने के लिए जन जागरूकता संदेशों के द्वारा नागरिकों को प्रेरित करते हुए जानकारी से अवगत कराया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण को प्लास्टिक की वस्तुओं एवं समान से होने वाली हानि से बचाने ग्रामीण जनों ने उत्साहपूर्वक शपथ ली की वे प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग नहीं करेंगे तथा अपने रिश्तेदारों,दोस्तों और शुभचिंतकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे।निबंध,चित्रकला प्रतियोगिता के हुए आयोजनस्वच्छ भारत मिशन की बीसी श्रीमती श्रद्धा पांडे ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत विजयराघवगढ़ की विभिन्न पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने संबन्धित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता शालाओं में आयोजित की गई। ग्रामीणों की भागीदारी उत्साह जनक रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने दिलाई गई शपथ | Khabar Digital | Khabar Digital