बहोरीबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – सटोरियों पर कसा शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बहोरीबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – सटोरियों पर कसा शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

(सौरभ श्रीवास्तव)✒️

कटनी। बहोरीबंद- थाना पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया ने टीम बनाकर कटहा मोहल्ला मंदिर, मयूर मार्केट और पशु चिकित्सालय परिसर में दबिश दी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा, जिनके नाम हैं—सत्यनारायण बर्मन (45 वर्ष) निवासी कटहा मोहल्ला बहोरीबंदबसंत भुमिया (40 वर्ष) निवासी कटहा मोहल्ला बहोरीबंदसंतराम पटेल (34 वर्ष) निवासी ग्राम खरगंवावीरेंद्र उर्फ छोटू पाल (27 वर्ष) निवासी गाताखेड़ाआरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन (रीयलमी, ओप्पो और वीवो कंपनी) कुल कीमत लगभग ₹26,000 एवं ₹2,260 नगद जब्त किए गए।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जैनू बर्मन नामक व्यक्ति के लिए प्रतिदिन ₹400 मजदूरी पर सट्टा पट्टी काटते हैं। पुलिस ने मास्टरमाइंड जैनू बर्मन के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।मामले में आरोपियों पर धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं धारा 49 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के साथ उपनिरीक्षक अनुराग पाठक, प्रआर रमेश सिंह, आरक्षक भोलाराम गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, दीपक सिंह, आकाश साहू, कोमल शाह और बृजेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बहोरीबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – सटोरियों पर कसा शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार | Khabar Digital | Khabar Digital