गणेश उत्सव एवं विसर्जन पर्व के दौरान निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का महापौर नें लिया जायजा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

गणेश उत्सव एवं विसर्जन पर्व के दौरान निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का महापौर नें लिया जायजा

कटनी (सौरभ श्रीवास्तव ) - नगर में चल रहे गणेश उत्सव पर्व के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों के गणेश पंडालों सहित विसर्जन पर्व के दौरान मुख्य जुलूस मार्ग एवं चिन्हित विसर्जन घाटों में निगम प्रशासन के माध्यम से कराई जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं का गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू शिब्बू, डॉ रमेश सोनी, गोविंद चावला, पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, सरला संतोष मिश्रा, वंदना राजकिशोर यादव शकुंतला सोनी, क्षेत्रीय नागरिक मनाहर रजक, पुरूषेत्तम चक्रवर्ती सहित नगर निगम उपयंत्री अश्वनी पांडेय, तेजभान सिंह, पंकज निगम सहित अन्य शाखाओं के कर्मचारी मौजूद रहे।  महापौर नें सर्वप्रथम नगर के विभिन्न मार्गो एवं गणेश पंडाल स्थलों का निरीक्षण कर पंडालों के आसपास रोजाना पर्याप्त साफ-सफाई व्यवस्था, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव, मुख्य मार्गो में अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था के साथ ही आवारा मवेशियों के नियंत्रण हेतु कारगार कार्यवाही करनें के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जुलूस मार्ग एवं घाटों की व्यवस्थाएं समय रहते करें पूर्ण* निरीक्षण के अगले चरण में महापौर श्रीमती सूरी द्वारा लाल बहादुर शास्त्री वार्ड स्थित हनुमान घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए घाट की सीढ़ियों का निर्माण करानें के निर्देश दिए। महापौर द्वारा पार्षदों की मौजूदगी में मोहनघाट एवं गाटरघाट का निरीक्षण कर जलूस मार्ग से विसर्जन घाट तक पहुंच मार्ग मार्गो के गढ्डों की फिलिंग करानें, मार्ग के बंद स्ट्रीट लाईट के प्वाइंटों को चालू कराते हुए आवश्यकतानुसार स्थाई एवं अस्थाई प्रकाश व्यवस्था सहित समुचित साफ-सफाई करानें के निर्देश दिए।

महापौर ने निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए घाटों में पर्याप्त बेरीकेडिंग एवं आवश्यकतानुसार तैराकों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करानें के साथ ही अतिक्रमण दस्ते को मार्ग के अस्थाई अतिक्रमण को हटाकर सुगम यातायात व्यवस्था मुहैया करानें के निर्देश दिए गए।  

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा- निर्देशों का कराएं पालन* निरीक्षण के दौरान महापौर नें अधिकारियों को केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार प्रतिमाओं को जल कुंड में ही विसर्जन करानें हेतु प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मूर्तियों के अनुसार छोटे एवं बड़े कुंडों का निर्माण करानें तथा कुंडों की पर्याप्त सफाई व्यवस्था हेतु अतिरिक्त कर्मचारियों की डियूटी लगानें के साथ ही बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु आवश्यकतानुसार हाईड्रा वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करानें के निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों को दिए। इस दौरान महापौर ने गणेश समितियों के पदाधिकारियों एवं नगर के श्रद्धालुओं से नगर निगम द्वारा निर्मित कुंडों में ही प्रतिमा विसर्जन कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करनें का आग्रह किया।  महापौर श्रीमती सूरी नें कहा कि नगर में गणेश उत्सव का पर्व पूर्ण हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव से संपन्न हो इस हेतु निगम प्रशासन द्वारा की जानें वाली समस्त आवश्यक व्यवस्थांए समय रहते पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

गणेश उत्सव एवं विसर्जन पर्व के दौरान निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का महापौर नें लिया जायजा | Khabar Digital | Khabar Digital