नियमों की अवहेलना करने पर तीन उर्वरक विक्रेताओं का विक्रय प्राधिकार निरस्‍त एक माह के बाद बचे उर्वरकों को किया जाएगा राजसात

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी (सौरभ श्रीवास्तव) – अमानक बीज एवं उर्वरक विक्रेताओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा दिए गये निर्देश के पालन में नियमों का उल्‍लंघन करने पर विकासखंड बड़वारा के 3 उर्वरक विक्रेताओं का उर्वरक विक्रय प्राधिकार निरस्‍त कर दिया गया है। कलेक्‍टर श्री यादव के निर्देश पर की गई इस कार्यवाही के संबंध में उपसंचालक किसान कल्‍याण एवं कृषि विकास और उर्वरक पंजीयन अधिकारी डॉ. आर एन पटेल ने बताया कि ग्राम खितौली के मेसर्स भोलेनाथ गुप्‍ता, मेसर्स हनुमान बीज भंडार (प्रो. कपिल गुप्‍ता) एवं मेसर्स विनोद गुप्‍ता के विरूद्ध उर्वरक गुणनियंत्रण आदेश 1985 के खण्‍ड 31(1) के उल्लंघन करने पर उर्वरक विक्रय प्राधिकार निस्‍त करने की कार्यवाही की गई है। श्री पटेल ने बताया कि मेसर्स भोलेनाथ गुप्‍ता को उर्वरक विक्रय प्राधिकार 30 जुलाई 2011 को जारी किया गया था। जो 29 जनवरी 2026 तक वैध था। इसे तत्‍काल प्रभाव से समाप्‍त कर दिया गया है।इसी प्रकार मेसर्स हनुमान बीज भंडार को 16 मई 2012 को उर्वरक विक्रय प्राधिकार प्रदान किया गया था एवं इसकी वैधता 7 जनवरी 2026 तक थी। इसे तत्‍काल प्रभाव से समाप्‍त कर दिया गया है।जबकि मेसर्स विनोद गुप्‍ता को 22 जुलाई 2011 को विक्रय प्राधिकार प्रदान किया गया था। इसकी वैधता तिथि 31 अक्‍टूबर 2026 तक थी। जिसे तत्‍काल प्रभाव से समाप्‍त कर दिया गया है।इन तीनों उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिवस में जबाव प्रस्तुत करने हेतु लेख किया गया था। परंतु, संबंधित संस्थानों द्वारा प्रस्तुत जबाव संतोषप्रद नहीं पाया गया है। जिसके बाद उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश-1985 के खण्‍ड 31(1) के अंतर्गत यह कार्यवाही करते हुए इन संस्‍थानों को प्रदाय उर्वरक विक्रय प्राधिकार निरस्‍त कर दिया। साथ ही संबंधित विक्रेता संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि ये संस्थान अपने पास उपलब्ध समस्त उर्वरक स्कन्धों का विक्रय एक माह की अवधि के अन्दर कर लें, अन्यथा एक माह पश्चात् शेष बचे उर्वरकों को राजसात कर लिया जायेगा।उल्‍लेखनीय है कि जुलाई माह में भी 3 उर्वरक विक्रेताओं का विक्रय प्राधिकार निरस्‍त कर दिया गया था। इस प्रकार अब तक जिले में कुल 6 उर्वरक विक्रेताओं का विक्रय प्राधिकार निरस्‍त किया जा चुका है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

नियमों की अवहेलना करने पर तीन उर्वरक विक्रेताओं का विक्रय प्राधिकार निरस्‍त एक माह के बाद बचे उर्वरकों को किया जाएगा राजसात | Khabar Digital | Khabar Digital