कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप अभद्रता, निष्क्रियता और अवैध गतिविधियों को लेकर उठे सवाल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप अभद्रता, निष्क्रियता और अवैध गतिविधियों को लेकर उठे सवाल

कटनी -(सौरभ श्रीवास्तव) -सूत्रों के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, चोरी चाकूवाजी लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है है जिससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। बीते कुछ दिनों में चाकूबाज़ी की घटनाओं के चलते तीन लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पुलिस की ओर से प्रभावी कार्यवाही नहीं हो रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर कोई आम व्यक्ति, विशेषकर गरीब या बिना "पहुँच" वाला व्यक्ति, शिकायत लेकर थाने पहुंचता है तो पुलिसकर्मी अभद्र व्यवहार करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और शिकायत दर्ज करने के बजाय थाने से भगा देते हैं।पुलिस पर यह भी आरोप हैं:कुछ पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में अवैध वसूली करते पाए जा रहे हैं।थाना क्षेत्र में गांजा, स्मैक, अवैध शराब जैसे नशे के कारोबार खुलेआम फल-फूल रहे हैं।इन अपराधों पर रोक लगाने के बजाय पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।कई बार पत्रकारों और फरियादियों से अभद्र व्यवहार की शिकायतें सामने आई हैं।स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और शासन से मांग की है कि:कोतवाली थाना क्षेत्र की निष्पक्ष जांच हो।जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही हो।क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।सवाल यह भी है:क्या पुलिस प्रशासन पर कोई निगरानी नहीं है? क्या मुख्यमंत्री के "सुशासन" के दावे केवल कागज़ों तक सीमित हैं? पत्रकारों के द्वारा की गयी शिकायत पर भी पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती आम जनता का क्या होता होगा कोतवाली पुलिस पर आपराधियों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लग रहे है

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप अभद्रता, निष्क्रियता और अवैध गतिविधियों को लेकर उठे सवाल | Khabar Digital | Khabar Digital