कटनी पुलिस पर मंचू आसाटी शराब ठेकेदार से मिलीभगत के गंभीर आरोप पाँच दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

* कटनी(सौरभ श्रीवास्तव) - सूत्रों के अनुसार संसारपुर गांव में 21 अगस्त की रात शराब माफिया मंचू असाटी और उसके गुर्गों पर आरोप है कि उन्होंने ग्रामीणों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना में पाँच लोग घायल हुए, पुलिस ने FIR दर्ज की, शराब और वाहन भी जब्त किए।लेकिन हैरानी की बात यह है कि पाँच दिन बीतने के बाद भी गिरफ्तारी शून्य है। सवाल उठता है—क्या यह पुलिस की नाकामी है या मिलीभगत?ग्रामीणों का कहना है कि मंचू असाटी के राजनीति और पुलिस दोनों से गहरे रिश्ते हैं। यही वजह है कि हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोपों के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।जब जिले में मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री मौजूद थे और उसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई, तो यह साफ दिखाता है कि पुलिस की सख्ती सिर्फ कमजोरों पर है, रसूखदारों पर नहीं।यह मामला सिर्फ मंचू असाटी का नहीं, बल्कि उस प्रणाली का आईना है जहाँ शराब माफिया, पुलिस और नेताओं का गठजोड़ जनता की जान से खेलता है।ग्रामीणों का सवाल वाजिब है— “जब उसकी शराब दुकानें बिना रोक-टोक चल सकती हैं, तो गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकती?”कटनी पुलिस के सामने अब बड़ा सवाल है कि वह जनता के प्रति जवाबदेह है या अपने आकाओं की गुलाम। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मान लेना होगा कि कानून सिर्फ किताबों तक सीमित है और असल जिंदगी में सत्ता व पैसों का ही राज चलता है। यह घटना कटनी पुलिस की वर्दी पर हमेशा दाग बनकर रहेगी। अब देखना यह होगा की कटनी पुलिस अधीक्षक इस मामले क्या एक्शन लेते है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडा बस्ती में डाल दिया जाएगा क्या गरीब ग्रामीणों को न्याय मिल पाएगा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी पुलिस पर मंचू आसाटी शराब ठेकेदार से मिलीभगत के गंभीर आरोप पाँच दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी | Khabar Digital | Khabar Digital