जिला चिकित्सालय परिसर एवं गणेश चैक सहित विभिन्न गणेश पंडालों के आस-पास चला विशेष सफाई अभियान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जिला चिकित्सालय परिसर एवं गणेश चैक सहित विभिन्न गणेश पंडालों के आस-पास चला विशेष सफाई अभियान

कटनी (सौरभ श्रीवास्तव ) - नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने के हेतु रोजाना की जाने वाली सफाई व्यवस्था के तहत सोमवार प्रातः जिला चिकित्सालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान चिकित्सालय परिसर में झाडू का कार्य कराया जाकर कचरे एवं अपशिष्ट के उठाव का कार्य सहित चूनें की लाईनिंग एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। वहीं दूसरी ओर निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कल से प्रारंभ होनें वाले गणेश उत्सव के दौरान बाजार क्षेत्रों सहित नगर की गणेश प्रतिमा दुकानों के अलावा गणेश पंडाल स्थल सिविल लाईन गणेश चौक सहित नगर के अन्य गणेश पंडालों के आसपास विशेष सफाई कराई जाकर नगर के विभिन्न मंदिरों एवं देवालयों से पूजन सामग्री एकत्रित करनें का कार्य स्वच्छता स्पेशल पूजन वाहन के माध्यम से किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी नें बताया कि दैनिक सफाई व्यवस्था के तहत बस स्टैंड परिसर, यात्री प्रतीक्षालय, नदी पार मुक्तिधाम परिसर, मिशन चौक, थाना तिराहा, जिला चिकित्सालय पहुंच मार्ग, सुभाष चौक, स्टेशन रोड पहुंच मार्ग, वीआईपी मार्ग बरही रोड, सहित नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न मुख्य मार्गो एवं डिवाइडर की सफाई कराई गई। इसके अलावा नाले एवं नालियों के माध्यम से सुगम जल निकासी की व्यवस्था के चलते राममनोहर लोहिया वार्ड स्थित प्रजापति मोहल्ला काली माता मंदिर के पास की नालियों की सफाई, कावस जी वार्ड में भट्टा मोहल्ला क्षेत्र की नालियों की सफाई एवं मार्ग किनारे की झाडियों की कटाई सहित नगर के विभिन्न वार्डों के नाले एवं नालियों की सफाई कराई जाकर कचरे के संग्रहण का कार्य किया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

जिला चिकित्सालय परिसर एवं गणेश चैक सहित विभिन्न गणेश पंडालों के आस-पास चला विशेष सफाई अभियान | Khabar Digital | Khabar Digital