देर रात एस पी ने थाना रीठी का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग की व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

देर रात एस पी  ने थाना रीठी का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग की व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश

कटनी(सौरभ) -पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने सोमवार देर शाम जिले का भ्रमण कर थाना रीठी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की आमजन तक सहज और त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, बंदीगृह, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क एवं रिकॉर्ड का अवलोकन किया और थाना प्रभारी सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनी जाए तथा आवेदन का समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को थाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।एसपी ने लंबित प्रकरणों की शीघ्रता से निराकरण के निर्देश दिए तथा चोरी और नकबजनी की रोकथाम हेतु प्रभावी गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, थाना प्रभारी को पुलिस गश्त व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, आमजन से आपसी संवाद और विश्वास कायम करने तथा महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कस्बा एवं शहर क्षेत्र का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखी और उन्हें पूरी निष्ठा एवं मुस्तैदी से आमजन की सुरक्षा हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित किया।---

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

देर रात एस पी ने थाना रीठी का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग की व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital