कटनी में मेडिकल कालेज सुविधा विकास और रोजगार के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा: दीपक सोनी टण्डन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में मेडिकल कालेज सुविधा विकास और रोजगार के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा: दीपक सोनी टण्डन

कटनी(सौरभ श्रीवास्तव)- जिले ही नहीं आसपास के जिलों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज कटनी को मेडिकल कालेज की बहुप्रतीक्षित सौगात मिलने जा रही है। कटनी में मेडिकल कालेज से जिले में न सिर्फ विकास वरन चिकित्सा सुविधा के साथ साथ रोजगार के संसाधन उपलब्ध होंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं में और अधिक गतिशीलता आएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन सोनी ने आज पीपीपी मॉडल पर स्थापित होने जा रहे मेडिकल कालेज के एमओयू पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा जी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला जी, सांसद द्वय श्री विष्णुदत शर्मा जी, श्रीमती हिमाद्री सिंह जी, विधायक गण सर्व श्री संजय सत्येन्द्र पाठक जी संदीप श्री प्रसाद जायसवाल जी, प्रणय प्रभात पांडे जी, धीरेंद्र सिंह जी, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा जी निगमाध्यक्ष मनीष पाठक जी सहित सभी जनप्रतिनिधियों के आभार व्यक्त किया है। श्री टण्डन ने कहा कि कटनी खजुराहो लोकसभा के पन्ना एवं कटनी जिले में मेडिकल कालेज की यह उपलब्धि प्राप्त होने जा रही है जिसके लिए लोकप्रिय सांसद श्री वीडी शर्मा जी निरन्तर सक्रिय एवं प्रयासरत थे। कटनी जिले के जन जन की आकांक्षा अनुरूप इस सौगात के लिए ह्रदय से धन्यवाद एवं आभार। आज जबलपुर में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. जेपी नड्डा जी दोपहर 2.30 बजे इस सौगात का एमओयू हस्ताक्षरित कर कटनी के विकास में नई इबारत लिखेंगे जिस पर हम सब गौरवांवित हैं। आशुतोष शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी में मेडिकल कालेज सुविधा विकास और रोजगार के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा: दीपक सोनी टण्डन | Khabar Digital | Khabar Digital