केरल से कटनी पहुँचीं 'सायनी द राइडर', बाइक यात्रा से दे रहीं नशामुक्त भारत का संदेश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

केरल से कटनी पहुँचीं 'सायनी द राइडर', बाइक यात्रा से दे रहीं नशामुक्त भारत का संदेश

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी- नशे के खिलाफ देशव्यापी जनजागरण अभियान चला रहीं केरल की बाइक राइडर सायनी द राइडर सोमवार को कटनी पहुँचीं। "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पूरे भारत का भ्रमण कर रही सायनी का कटनी पुलिस ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके अभियान को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।इस दौरान एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरण केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सायनी का यह अभियान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कार्यक्रम में सायनी ने अपने अनोखे अंदाज में युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने बाइक की गति का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक्सीलरेटर बढ़ाने से वाहन तेज दौड़ता है, उसी तरह नशा व्यक्ति के शरीर और दिमाग पर अनियंत्रित असर डालता है। वहीं सुरक्षित सफर के लिए जैसे ब्रेक जरूरी होता है, वैसे ही जीवन में संयम और विवेक आवश्यक है। नशा इन दोनों को छीन लेता है और व्यक्ति का जीवन धीरे-धीरे विनाश की ओर बढ़ जाता है।सायनी ने युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन से अपील की कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कटनी पुलिस ने भी इस अवसर पर लोगों से नशे के खिलाफ जागरूक होकर स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।:

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

केरल से कटनी पहुँचीं 'सायनी द राइडर', बाइक यात्रा से दे रहीं नशामुक्त भारत का संदेश | Khabar Digital | Khabar Digital