राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माता कंपनियों के सहयोग से स्कूल के बाहर बनी वैकल्पिक सर्विस रोड

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माता कंपनियों के सहयोग से स्कूल के बाहर बनी वैकल्पिक सर्विस रोड

खबर डिजिटल/निर्मल विश्वकर्मा की रिपोर्ट चंदेरी - केंद्रीय विद्यालय चंदेरी में दिनांक 17 जनवरी 2024 से अपने नव निर्मित भवन में कक्षाएं लगना प्रारंभ हो गई थी, केंद्रीय विद्यालय एवम मॉडल स्कूल के सामने से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग 346 पर लगातार तेज रफ्तार से भारी वाहनों का गुजरना अनवरत जारी है क्योंकि इन विद्यालयों की प्रारंभ से लेकर अंत तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का साइन बोर्ड जो यह दर्शाता हो कि आगे स्कूल संचालित हैं नहीं लगाए गए हैं साथ ही स्कूल के मुख्य द्वार पर किसी भी प्रकार के स्पीड ब्रेकर भी नहीं बनाए गए हैं इस लापरवाही से बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रतिदिन खतरा मंडरा रहा था 

तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी चंदेरी श्री बनवारिया द्वारा थाना प्रभारी चंदेरी मनीष जादौन के सहयोग से विद्यालयों के बाहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 346 पर दोनों और बैरिकेट्स की व्यवस्था की गई थी ताकि बच्चों को कुछ सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जा सके अब वर्तमान में एसडीएम सुश्री रचना शर्मा द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए  राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माता ठेकेदार,कंपनियों के सहयोग से केंद्रीय विद्यालय के बाउंड्री वाल के बाहर एक वैकल्पिक सर्विस रोड बनबाई  गई है जिससे   बच्चे स्कूल समाप्त होने पर मुख्य राजमार्ग की ओर जाने से बचेंगे और सुरक्षित भी रहेंगे।

तनिष्क का आधुनिक रानियों के लिए राजसी आभूषण - Khabar Digital

पूर्व मे बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय विद्यालय की बाउंड्री वाल से लगकर सर्विस रोड मेला ग्राउंड तक बनाए जाने की मांग पालकों द्वारा लगातार की जाती रही किंतु टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण स्थानीय प्रशासन द्वारा वैकल्पिक सर्विस रोड की व्यवस्था की गई है जिस पर केंद्रीय विद्यालय तथा मॉडल स्कूल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के पालकों द्वारा स्थानीय प्रशासन सहित  सुश्री रचना शर्माअनुविभागीय अधिकारी चंदेरी को धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया है।

सीसी रोड निर्माण के लिए भेजा जा चुका है पत्र प्राक्कलन

29/01/2024 को पत्र क्रमांक 1270 के द्वारा एसडीओ पीडब्लूडी कार्यालय चंदेरी के द्वारा सर्विस रोड का प्लान जो  कुल 250 मीटर लंबा तथा जिसकी कुल लागत 21.34 लाख आंकलित की गई है, एसडीएम कार्यालय चंदेरी को प्रेषित कर दिया गया है। जो दस्ती डाक द्वारा 31 जनवरी 2024 को एसडीएम कार्यालय में पहुंचा दिया गया जिस पर अनुविभागीय अधिकारी चंदेरी द्वारा दिनांक 28/08/2024 को प्राक्कलन राशि की स्वीकृति के संबंध में कलेक्टर जिला अशोकनगर को भेज दिया गया है।

विधायक संजय पाठक के आधार कार्ड में छेड़छाड़: पुलिस ने कहा जल्द करेंगे गिरफ्तार - Khabar Digital

समाचार/विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर – 9658520916 पर व्हाटसएप करें या [email protected] पर मेल करें।

व्हाटसएप ग्रुप से जुड़ने के लिए – https://whatsapp.com/channel/0029Va8hxRB2Jl8JUfTN8l3k
फेसबुक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
ट्वीटर पर जाने कि लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
यूट्यूब चैनल से जुड़न के लिए यहां क्लिक करें – https://www.youtube.com/channel/UCZe36wnNveMukZlodLAEJ3Q

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश