फायर सेफ्टी पर निगम का सख्त एक्शन, सात बड़े प्रतिष्ठानों की जांच

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

फायर सेफ्टी पर निगम का सख्त एक्शन, सात बड़े प्रतिष्ठानों की जांच

खबर digital News katni -- कटनी शहर में किसी भी संभावित अग्निकांड से पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम लगातार होटल, बार, बैंक, रेस्टोरेंट, लॉज और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की पड़ताल कर रही है। गुरुवार को बरगवां क्षेत्र के सात प्रमुख प्रतिष्ठानों में हुई जांच के दौरान कई स्थानों पर सुरक्षा उपकरणों के रखरखाव और नियमित परीक्षण में लापरवाही सामने आई।नगर निगम की टीम ने एमपी 21 होटल एंड बार, इंडियन कॉफी हाउस, कल्प रेस्टोरेंट, आस्था प्लाजा, विशाल मेगा मार्ट, पंजाब सिंध बैंक और एक्सिस बैंक का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठानों में फायर सिस्टम तो मौजूद मिले, लेकिन कई जगह उनके नियमित मेंटेनेंस और तकनीकी परीक्षण में गंभीर कमियां पाई गईं।कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह ने बताया कि सभी संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, उपकरणों का समय-समय पर परीक्षण कराने और आवश्यक सुधार तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जन सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों में अग्निशमन यंत्र, सुरक्षित निकासी मार्ग, आपातकालीन संसाधन और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। प्रशासन का कहना है कि फायर सेफ्टी केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है।नगर निगम का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर के अन्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य स्पष्ट है—

कटनी को सुरक्षित बनाना और किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत करना।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी mo. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

फायर सेफ्टी पर निगम का सख्त एक्शन, सात बड़े प्रतिष्ठानों की जांच | Khabar Digital | Khabar Digital