शिकार के लिए बिछाया करंट बना 18 वर्षीय युवक की मौत का जाल, शव कुएं में फेंककर छिपाया; पांच आरोपी गिरफ्तार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

शिकार के लिए बिछाया करंट बना 18 वर्षीय युवक की मौत का जाल, शव कुएं में फेंककर छिपाया; पांच आरोपी गिरफ्तार

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगल में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने युवक के शव को जंगल में स्थित एक पुराने सूखे कुएं में फेंक दिया। कुठला पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 की रात करहैया निवासी 18 वर्षीय साहिल वासुदेव की करंट लगने से मौत हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण बिजली का करंट लगना सामने आया।जांच के दौरान संदेहियों और गवाहों से पूछताछ में घटना की पूरी तस्वीर सामने आई। पुलिस के मुताबिक, प्रकाश कोल, रोशन कोल, रूपेश बर्मन और साजन बर्मन ने जंगली जानवरों के शिकार की योजना बनाई थी। आरोपियों ने बड़ेरी भटिया जंगल के पास लोहे की तार को लकड़ी की खूंटियों के सहारे जमीन से करीब एक फीट ऊपर लगाया और उसे बिजली के तार से जोड़ दिया।रात करीब दो बजे आरोपी जब शिकार देखने पहुंचे तो वहां साहिल करंट की चपेट में मृत मिला। आरोप है कि घटना सामने आने के डर से आरोपियों ने शव को जंगल में मौजूद पुराने सूखे कुएं में फेंक दिया। इतना ही नहीं, घटना में इस्तेमाल लोहे की तार को भी शिव मंदिर के पीछे झाड़ियों में छिपा दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर तार बरामद कर ली।मामले में राजकुमार उर्फ कुंचु उर्फ किश्शु कोल (27), रोशन कोल (25), रूपेश बर्मन (27), साजन बर्मन (22) और प्रकाश कोल (32) सभी निवासी कन्हवारा, थाना कुठला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 743/26 के तहत धारा 105 एवं 238(बी) बीएनएस में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।शिकार का जाल, इंसान की जान पर भारीजंगली जानवरों के शिकार के लिए बिजली का करंट बिछाने की यह घटना न सिर्फ वन्यजीवों के लिए खतरा है, बल्कि इंसानी जिंदगी के लिए भी जानलेवा साबित हुई। पुलिस की कार्रवाई ने घटना को छिपाने की कोशिश का खुलासा कर दिया है।कार्रवाई में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

शिकार के लिए बिछाया करंट बना 18 वर्षीय युवक की मौत का जाल, शव कुएं में फेंककर छिपाया; पांच आरोपी गिरफ्तार | Khabar Digital | Khabar Digital