सरेराह खूनी हमला! मंगलनगर में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार, कटनी में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सरेराह खूनी हमला! मंगलनगर में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार, कटनी में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

खबर digital news कटनी-- शहर एक बार फिर खूनी वारदात से दहल उठा। रंगनाथनगर थाना क्षेत्र के मंगलनगर में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बीच सड़क हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा युवकप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश अचानक युवक पर टूट पड़े और उस पर लगातार चाकू से वार करते रहे। हमला इतना बेरहमी से किया गया कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुलेआम मौके से फरार हो गए, जबकि घायल युवक खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा।स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।पुलिस अलर्ट, आरोपियों की तलाश तेजघटना की सूचना मिलते ही रंगनाथनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।लोगों में गुस्सा, बढ़ी सुरक्षा की मांगदिनदहाड़े हुई इस खूनी वारदात के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और सरेराह चाकूबाजी जैसी घटनाएं आम जनता की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं। नागरिकों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सरेराह खूनी हमला! मंगलनगर में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार, कटनी में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल | Khabar Digital | Khabar Digital