मार्केट चमके, होटल बढ़े… लेकिन पार्किंग हुई गायब!शंकर टॉकीज रोड पर सड़क के दोनों ओर वाहनों का कब्जा, रोजाना जाम से परेशान शहरवासी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मार्केट चमके, होटल बढ़े… लेकिन पार्किंग हुई गायब!शंकर टॉकीज रोड पर सड़क के दोनों ओर वाहनों का कब्जा, रोजाना जाम से परेशान शहरवासी

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- कटनी रेलवे जंक्शन से शंकर टॉकीज मार्ग तक तेजी से बढ़ते व्यावसायिक कारोबार ने इलाके को शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में शामिल कर दिया है। बड़े-बड़े मार्केट, होटल, दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इनके बीच सबसे जरूरी व्यवस्था पार्किंग कहीं नजर नहीं आती। नतीजा यह है कि जिस सड़क पर शहरवासियों को सुगम यातायात मिलना चाहिए, वही सड़क अब जगह-जगह खड़े वाहनों के कारण पार्किंग स्थल में तब्दील होती नजर आ रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार शंकर टॉकीज मार्ग और आसपास के मार्केट में करीब 100 से 150 दुकानें संचालित हो रही हैं। जहाँ पर पूरा शालीमार मार्केट संचालित होता है जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक यहां पहुंचते हैं। लेकिन अधिकांश व्यावसायिक परिसरों में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्राहक और दुकानदार अपने वाहन सड़क के दोनों किनारों पर खड़े कर देते हैं।सुबह से लेकर शाम तक सड़क के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहन यातायात की जगह घेर लेते हैं। इसके चलते सड़क की चौड़ाई लगातार कम होती जाती है और आम वाहन चालकों को निकलने के लिए जूझना पड़ता है।पूरे सडक के ऊपर व्यापारियों और ग्राहकों वाहन सडक पर खड़े रहते है जिस्से दिनभर जाम की स्थिति निर्मित होती है समस्या सिर्फ छोटे वाहनों तक सीमित नहीं है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मार्ग पर भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही भी बनी रहती है। एक तरफ सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं और दूसरी तरफ भारी वाहनों की आवाजाही होने से जाम की स्थिति और विकट हो जाती है।कई बार वाहन चालकों को कुछ दूरी तय करने में ही काफी समय लग जाता है। इससे दुकानदारों, राहगीरों, स्कूली बच्चों और आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।आयुक्त बंगले से चंद कदम की दूरी, फिर भी व्यवस्था बेपटरीसबसे बड़ा सवाल नगर निगम की निगरानी व्यवस्था पर उठ रहा है। जिस मार्ग पर पार्किंग और यातायात की समस्या लगातार दिखाई देती है, वह नगर निगम आयुक्त के बंगले से चंद कदमों की दूरी पर है। इसके बावजूद सड़क किनारे वाहनों का जमावड़ा और बार-बार बनने वाले जाम पर स्थायी समाधान नजर नहीं आता।लोगों का सवाल है कि यदि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर के सामने ही सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग जारी है, तो शहर के दूसरे हिस्सों में यातायात और पार्किंग व्यवस्था का क्या हाल होगा?क्या नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे कुछ होटल?इसी बीच स्थानीय स्तर पर कुछ होटल और व्यावसायिक भवनों के निर्माण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुछ प्रतिष्ठानों के भवन निर्माण और संचालन में स्वीकृत नक्शे तथा निर्धारित नियमों के पालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।लोगों का आरोप है कि यदि व्यावसायिक भवनों का निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे अथवा निर्धारित पार्किंग व्यवस्था के हुआ है, तो नगर निगम द्वारा इनकी जांच क्यों नहीं की जा रही है? हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।पार्किंग की जगह सड़क बनाने का भी आरोपस्थानीय नागरिकों का एक और गंभीर आरोप है कि जिस हिस्से में पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए थी, वहां सड़क निर्माण कर दिया गया। स्थानीय जानकारों के मुताबिक इस हिस्से में सड़क के बीचों-बीच नाली भी निर्मित है, जिसके कारण पार्किंग की पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं रह गई।यदि यह आरोप सही है तो सवाल यह है कि क्या सड़क निर्माण के दौरान पार्किंग और यातायात की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखा गया था? स्थानीय प्रशासन और नगर निगम को इस पूरे मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।जाम से कब मिलेगी निजात?शंकर टॉकीज रोड पर बढ़ता व्यावसायिक दबाव आने वाले समय में समस्या को और गंभीर कर सकता है। यदि समय रहते पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था, सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर कार्रवाई और भारी वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित नहीं किया गया तो यह मार्ग भविष्य में और बड़े यातायात संकट का कारण बन सकता है।अब सवाल सिर्फ पार्किंग का नहीं, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था और नगर निगम की कार्यप्रणाली का है। क्या जिम्मेदार अधिकारी सड़क को पार्किंग स्थल बनने से रोकेंगे? क्या व्यावसायिक भवनों के नक्शे और पार्किंग प्रावधानों की जांच होगी? और सबसे बड़ा सवाल—जनता को रोजाना लगने वाले जाम से आखिर कब राहत मिलेगी?

मामला संज्ञान मे आया है जाँच कर उचित कार्यवाही की जाएगी मनेन्द्र सिंह अतिक्रमण प्रभारी नगर निगम कटनी

मामला संज्ञान मे आया है आये दिन वाहनों की अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने से जाम की स्थिति बनने की सुचना मिली है जाँच की जाएगी जो भी तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से कार्य कार्यवाही की जाएगी अनूप सिंह यातायात प्रभारी कटनी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मार्केट चमके, होटल बढ़े… लेकिन पार्किंग हुई गायब!शंकर टॉकीज रोड पर सड़क के दोनों ओर वाहनों का कब्जा, रोजाना जाम से परेशान शहरवासी | Khabar Digital | Khabar Digital