सस्ते सोने का झांसा देकर 8 लाख की डकैती करने वाला पारधी गिरोह गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सस्ते सोने का झांसा देकर 8 लाख की डकैती करने वाला पारधी गिरोह गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता

खबर digital News कटनी- सस्ते दामों में सोना दिलाने का लालच देकर चाकू की नोक पर 8 लाख रुपये की डकैती करने वाले पारधी गिरोह को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 4 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर डकैती की पूरी रकम बरामद कर ली है।पीड़िता बबीता डेहरिया निवासी हर्रई, जिला छिंदवाड़ा ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रक्षाबंधन के समय कटनी रेलवे स्टेशन के पास उसकी मुलाकात एक पारधी महिला से हुई थी, जिसने सस्ते सोने का झांसा दिया। लगातार बातचीत के बाद 24 दिसंबर को पीड़िता अपने साथियों के साथ 8 लाख रुपये नगद लेकर कटनी पहुंची, जहां खरखरी स्कूल के पास आरोपियों ने चाकू दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर कई थानों की संयुक्त टीम बनाई गई। तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना पर कैलवारा बायपास के पास घेराबंदी कर सभी आरोपियों को दो मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने डकैती की वारदात कबूल की।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 लाख रुपये नगद, 4 चाकू, 2 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों में बुश लाल पारधी, बाबू सिंह पारधी, ग्यारह बाबू पारधी, सरीना उर्फ सहरीना, बली उर्फ बल्ली और लोंगचाई उर्फ लोंगा बाई शामिल हैं।इस कार्रवाई में कोतवाली, माधवनगर, रंगनाथनगर, बस स्टैंड चौकी एवं रीठी थाना पुलिस की अहम भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सस्ते सोने का झांसा देकर 8 लाख की डकैती करने वाला पारधी गिरोह गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता | Khabar Digital | Khabar Digital