कटनी में राजश्री के दामों में उछाल, थोक और फुटकर व्यापारियों के बीच बढ़ी खींचतान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में राजश्री के दामों में उछाल, थोक और फुटकर व्यापारियों के बीच बढ़ी खींचतान

सौरभ श्रीवास्तव /खबर डिजिटल कटनी-- शहर में इन दिनों राजश्री उत्पाद के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बाजार सूत्रों के अनुसार, पुराने दामों पर खरीदा गया स्टॉक अब ऊंचे और मनमाने दामों पर बेचा जा रहा है, जिससे थोक स्तर पर भारी मुनाफे की चर्चा है।फुटकर व्यापारियों का कहना है कि उन्हें अपनी दुकानों के लिए माल ऊंचे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। कई छोटे दुकानदारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि “एक पैकेट तक के लिए भी हमें तय दाम से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है, जिससे मुनाफा कम और दबाव ज्यादा है।”बाजार में यह भी चर्चा है कि कटनी के एक बड़े व्यापारी का जिले सहित आसपास के जिलों में मजबूत नेटवर्क है, जिसके जरिए माल की सप्लाई नियंत्रित की जा रही है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।कुछ व्यापारिक सूत्रों का यह भी आरोप है कि माल की आपूर्ति में कच्चे और पक्के बिल दोनों तरह की लेन-देन की जा रही है। यदि ऐसा है तो यह कर नियमों का उल्लंघन हो सकता है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर कोई पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।कर विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बिलिंग में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित विभाग जांच कर सकता है। वहीं उपभोक्ताओं और फुटकर व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार की स्थिति पर निगरानी रखने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।इस पूरे मामले में संबंधित व्यापारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी में राजश्री के दामों में उछाल, थोक और फुटकर व्यापारियों के बीच बढ़ी खींचतान | Khabar Digital | Khabar Digital