खबर डिजिटल कटनी रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों का कारोबार जारी है। रेलवे प्रशासन की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर औचक निरीक्षण कर बिना वैध लाइसेंस खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान बेच रहे 5 अवैध वेंडरों को पकड़ा है।30 अक्टूबर को की गई इस कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी पांचों वेंडरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवाले कर दिया गया।संयुक्त निरीक्षण अभियान में सीसीआई नावेद सिद्दीकी, एसएमसी एच.के. शुक्ला और सीएचआई बलवेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों की मौजूदगी यात्रियों की सुरक्षा और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े करती है। हालांकि रेलवे प्रशासन का कहना है कि अनाधिकृत वेंडिंग पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।
अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद कटनी रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडिंग पर कितना अंकुश लग पाता है।







