कटनी रेलवे जंक्शन के बाहर अपराधियों का राज! आखिर कब जागेगी पुलिस?

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी रेलवे जंक्शन के बाहर अपराधियों का राज! आखिर कब जागेगी पुलिस?

खबर digital News संवाददाता कटनी-- शहर का सबसे व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्र माना जाने वाला कटनी रेलवे जंक्शन इन दिनों अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। स्टेशन के बाहर लूटपाट, मारपीट और गुंडागर्दी की घटनाएं अब इतनी आम हो चुकी हैं कि यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि रेलवे स्टेशन के बाहर आए दिन असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है। देर रात ही नहीं, दिनदहाड़े भी राहगीरों, यात्रियों और व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। कई मामलों में लोगों से मोबाइल, नकदी और अन्य सामान लूट लिए जाते हैं, लेकिन अधिकांश घटनाएं शिकायत दर्ज होने से पहले ही दब जाती हैं।सबसे गंभीर आरोप यह है कि कई बार पुलिस की मौजूदगी में ही लूट और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की आंखों के सामने फरार हो जाते हैं और पुलिस केवल हाथ मलती रह जाती है। इससे साफ जाहिर होता है कि अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं।सूत्रों का यह भी कहना है कि कई बार संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग खाकीधारियों के साथ खड़े नजर आते हैं। ऐसे दृश्य लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर अपराधियों को संरक्षण कौन दे रहा है? आखिर क्यों स्टेशन क्षेत्र में अपराध पर लगाम नहीं लग पा रही? और क्यों यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है?कटनी रेलवे जंक्शन मध्यप्रदेश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल है, जहां प्रतिदिन हजारों यात्री आते-जाते हैं। इसके बावजूद यदि स्टेशन के बाहर लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो यह कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल है।अब देखना यह होगा कि पुलिस और प्रशासन इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेते हैं। क्या अपराधियों पर शिकंजा कसेगा या फिर स्टेशन के बाहर लूट, मारपीट और गुंडागर्दी का यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी रेलवे जंक्शन के बाहर अपराधियों का राज! आखिर कब जागेगी पुलिस? | Khabar Digital | Khabar Digital