कटनी में सिंधी, अग्रवाल और मारवाड़ी समाज का विरोध प्रदर्शन — अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में सिंधी, अग्रवाल और मारवाड़ी समाज का विरोध प्रदर्शन — अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी। रायपुर (छत्तीसगढ़) में बीते दिनों अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल एवं अग्रवाल समाज के भगवान महाराज अग्रसेन जी के प्रति की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को कटनी में आक्रोश देखने को मिला।समस्त सिंधी समाज, मारवाड़ी समाज, अग्रवाल समाज और व्यापारी वर्ग के लोगों ने सामूहिक रूप से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और स्टेशन रोड से मिशन चौक तक विशाल जुलूस निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान “अमित बघेल मुर्दाबाद” के नारे गूंजे।

मिशन चौक पर एकत्र होकर लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी को सौंपा और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।इस मौके पर बड़ी संख्या में सिंधी, मारवाड़ी और अग्रवाल समाज के लोग, जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, कटनी महापौर प्रीति संजीव सूरी, भाजपा एवं कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ता और समाज के गणमान्यजन शामिल हुए।स्थिति को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई और पुलिस बल तैनात रहा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी में सिंधी, अग्रवाल और मारवाड़ी समाज का विरोध प्रदर्शन — अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग | Khabar Digital | Khabar Digital