कटनी-रीठी मार्ग पर भीषण टक्कर, चालकों समेत 8 घायल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी-रीठी मार्ग पर भीषण टक्कर, चालकों समेत 8 घायल

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी के कटनी-रीठी मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गल्ला मंडी के समीप एक मार्शल गाड़ी और तेज रफ्तार पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों सहित कुल 8 लोग घायल हो गए।दोपहर 12 बजे हुआ हादसाप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है। मार्शल गाड़ी (क्रमांक MP 21 ZH 3719) रीठी से कटनी की ओर आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।ग्रामीणों ने संभाला मोर्चाहादसे के बाद मार्शल वाहन में सवार कई लोग अंदर फंस गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।दो चालकों की हालत गंभीरचिकित्सकों के अनुसार, दोनों वाहनों के चालकों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मार्शल में सवार दो अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जबकि शेष घायलों का उपचार जारी है।कई घंटे लगा रहा जामदुर्घटना के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन फंसे रहने से कटनी-रीठी मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से वाहनों को हटवाया और यातायात बहाल कराया।पुलिस ने शुरू की जांचपुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन अनियंत्रित होना हादसे की वजह बताया जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी-रीठी मार्ग पर भीषण टक्कर, चालकों समेत 8 घायल | Khabar Digital | Khabar Digital