कटनी-मुरवारा स्टेशन पर अवैध वेंडरों की भरमार!रेलवे नियमों की अनदेखी के आरोप, कैंटीन के अधिकृत वेंडरों की आड़ में 20 से ज्यादा अनधिकृत वेंडर सक्रिय होने की चर्चा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी-मुरवारा स्टेशन पर अवैध वेंडरों की भरमार!रेलवे नियमों की अनदेखी के आरोप, कैंटीन के अधिकृत वेंडरों की आड़ में 20 से ज्यादा अनधिकृत वेंडर सक्रिय होने की चर्चा

कटनी खबर डिजिटल कटनी-मुरवारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर इन दिनों कथित रूप से अनधिकृत वेंडरों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे कैंटीन से जुड़े कुछ अधिकृत वेंडरों की आड़ में 20 से अधिक अनधिकृत वेंडरों के प्लेटफार्म पर सक्रिय रहने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।बताया जा रहा है कि ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में वेंडर प्लेटफार्म पर सक्रिय हो जाते हैं और यात्रियों को खाद्य सामग्री सहित विभिन्न वस्तुओं की बिक्री करते नजर आते हैं। आरोप यह भी है कि मल्टी पर्पस की अनुमति की आड़ में ऐसी सामग्री भी बेची जा रही है, जिसकी अधिकृत अनुमति को लेकर सवाल उठ रहे हैं।कैंटीन के 4 अधिकृत वेंडर, फिर इतने चेहरे कौन?सूत्रों के अनुसार रेलवे कैंटीन से जुड़े करीब 4 अधिकृत वेंडरों के अलावा प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में अन्य लोग वेंडिंग करते दिखाई देते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि सभी वेंडरों के पास वैध अनुमति है तो उनकी संख्या और अनुमति की जांच कौन कर रहा है?GRP-RPF और रेलवे अधिकारियों की निगरानी पर सवालस्टेशन जैसे संवेदनशील परिसर में यदि वास्तव में अनधिकृत वेंडर सक्रिय हैं तो उनकी नियमित जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी किसकी है? GRP, RPF और रेलवे स्टेशन प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ नियम हैं, तो प्लेटफार्म पर कथित रूप से इतनी बड़ी संख्या में वेंडर लगातार कैसे सक्रिय हैं? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर कार्रवाई के अभाव में इनके हौसले बढ़ रहे हैं?अब देखने वाली बात यह होगी कि रेलवे प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कराकर अधिकृत और अनधिकृत वेंडरों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करता है या नहीं, और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी-मुरवारा स्टेशन पर अवैध वेंडरों की भरमार!रेलवे नियमों की अनदेखी के आरोप, कैंटीन के अधिकृत वेंडरों की आड़ में 20 से ज्यादा अनधिकृत वेंडर सक्रिय होने की चर्चा | Khabar Digital | Khabar Digital