कटनी नगर निगम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, दैनिक वेतन कर्मचारी बने एसआई, जिम्मेदार अधिकारी मौन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी नगर निगम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, दैनिक वेतन कर्मचारी बने एसआई, जिम्मेदार अधिकारी मौन

कटनी खबर digital News -- नगर निगम में इन दिनों नियमों और प्रक्रियाओं की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, नगर निगम में औपचारिक रूप से भले ही वरिष्ठ अधिकारी पदस्थ हों, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में वास्तविक नियंत्रण अधिकारी संजय सोनी का बताया जा रहा है।आरोप है कि नगर निगम में अब योग्यता और नियमों से अधिक पहचान और सिफारिश को महत्व दिया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग में दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों को एसआई जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।जानकारी के अनुसार पिछले तीन वर्षों से संदीप बर्मन, सुशांत परिहार और दीपक अग्निहोत्री जैसे दैनिक वेतन कर्मचारी एसआई की भूमिका निभाते हुए फील्ड में कार्य कर रहे हैं। वहीं भोपाल से नियुक्त नियमित एसआई निशांत कानोजिया को केवल कार्यालयीन कार्यों तक सीमित रखा गया है, जिससे व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।मामले में यह भी सामने आया है कि नगर निगम में स्थायी सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त दीपक मलिक को कथित तौर पर एसआई बनाकर हाका गैंग प्रभारी और क्षेत्रीय प्रभारी जैसी जिम्मेदारियां दी गई हैं।सूत्रों का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग में पोस्टिंग और पद के लिए लेन-देन की चर्चा आम है और मनचाहे पद के लिए संबंधित अधिकारी से “मुलाकात” ही काफी मानी जाती है, हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।सबसे बड़ा सवाल नगर निगम आयुक्त की भूमिका को लेकर उठ रहा है। आरोप है कि पूरे मामले पर आयुक्त की चुप्पी से निगम में यह स्पष्ट नहीं रह गया है कि कौन कर्मचारी है और कौन अधिकारी।कटनी की जनता अब नगर निगम आयुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

29 minutes ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 16 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 16 hours ago

और पढ़ें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

कटनी नगर निगम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, दैनिक वेतन कर्मचारी बने एसआई, जिम्मेदार अधिकारी मौन | Khabar Digital | Khabar Digital