नगर निगम परिषद को मिले 7 नए एल्डरमैन, शपथ के साथ शुरू हुई जिम्मेदारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

नगर निगम परिषद को मिले 7 नए एल्डरमैन, शपथ के साथ शुरू हुई जिम्मेदारी

खबर डिजिटल कटनी-- नगर पालिक निगम कटनी की परिषद में सात नवनियुक्त एल्डरमैन की औपचारिक एंट्री हो गई है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा ने सभी मनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के साथ ही अब ये सदस्य नगर निगम परिषद में अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 17(ख)(1) के तहत शासन द्वारा मनोनीत अभिषेक शर्मा, अम्बरीष वर्मा, अनुराग त्रिसोलिया, नरेश अग्रवाल, प्रमोद तिवारी, शोभा कुरील और वेंकटेश मिश्रा ने विधिवत शपथ ली। इनका मनोनयन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 21 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के माध्यम से किया गया था।समारोह में विधायक मुड़वारा संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, विधायक बड़वारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, समाजसेवी और नवनियुक्त एल्डरमैन के परिजन मौजूद रहे।विकास में निभाएंगे भूमिकानवनियुक्त एल्डरमैन अब नगर निगम परिषद की कार्यवाही में भाग लेते हुए शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं और जनहित से जुड़े विषयों में अपनी निर्धारित भूमिका निभाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के समापन पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से निगम परिवार और मजबूत हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य मिलकर कटनी के विकास को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।कार्यक्रम का संचालन नगर निगम के राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

नगर निगम परिषद को मिले 7 नए एल्डरमैन, शपथ के साथ शुरू हुई जिम्मेदारी | Khabar Digital | Khabar Digital