बारिश में लापरवाही नहीं चलेगी! निगमायुक्त तपस्या परिहार का सख्त अल्टीमेटम, गंदगी फैलाने वालों पर स्पॉट फाइन और आवारा मवेशियों के खिलाफ अभियान तेज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बारिश में लापरवाही नहीं चलेगी! निगमायुक्त तपस्या परिहार का सख्त अल्टीमेटम, गंदगी फैलाने वालों पर स्पॉट फाइन और आवारा मवेशियों के खिलाफ अभियान तेज

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- मानसून के बीच शहर में स्वच्छता, जल निकासी और जनस्वास्थ्य को लेकर नगर निगम अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में साफ शब्दों में कहा कि बारिश के दौरान सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को शहर की स्वच्छता, जलभराव रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।निगमायुक्त ने स्वच्छता मित्रों की शिफ्टवार मॉनिटरिंग, वार्डवार उपस्थिति का सत्यापन और समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कीटनाशक दवाइयों, चूना और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया।रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए व्यावसायिक क्षेत्रों में कचरा वाहनों की संख्या बढ़ाने तथा हर गली और दुकान से नियमित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश एमएसडब्ल्यू प्रबंधन को दिए गए, ताकि सुबह शहर साफ-सुथरा दिखाई दे।सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, खुले में कचरा फेंकने और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ स्पॉट फाइन की कार्रवाई तेज करने के भी निर्देश दिए गए। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।बारिश का पानी सीधे सड़कों पर बहाने वाले भवनों पर भी नगर निगम की नजर रहेगी। स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्रीय उपयंत्रियों को संयुक्त निरीक्षण कर ऐसे भवनों की पहचान करने तथा संबंधित भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा शहर में बढ़ती आवारा मवेशियों और श्वानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। निगमायुक्त ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, सहायक यंत्री आदेश जैन, एमएसडब्ल्यू प्रबंधक, स्वच्छता निरीक्षक सहित स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी उपस्थित रहे।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बारिश में लापरवाही नहीं चलेगी! निगमायुक्त तपस्या परिहार का सख्त अल्टीमेटम, गंदगी फैलाने वालों पर स्पॉट फाइन और आवारा मवेशियों के खिलाफ अभियान तेज | Khabar Digital | Khabar Digital