कटनी मेडिकल कॉलेज पर विधानसभा में गरमाई सियासत, सरकार बोली– शासकीय मेडिकल कॉलेज का कोई प्रस्ताव नहीं

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी मेडिकल कॉलेज पर विधानसभा में गरमाई सियासत, सरकार बोली– शासकीय मेडिकल कॉलेज का कोई प्रस्ताव नहीं

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- कटनी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर विधानसभा में जोरदार बहस देखने को मिली। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से कटनी में पीपीपी (PPP) मॉडल पर बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज का मुद्दा सदन में उठाते हुए सरकार से कई तीखे सवाल किए।घनघोरिया ने आरकेडीएफ समूह से जुड़ी स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के साथ हुए अनुबंध पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि क्या इस संस्था से संबद्ध कंपनियों के विरुद्ध फर्जी मार्कशीट मामलों में एसटीएफ द्वारा प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा क्या सरकार ऐसे मामलों के मद्देनजर अनुबंध निरस्त करने पर विचार कर रही है। उन्होंने यह भी पूछा कि कटनी की जनता की मांग शासकीय मेडिकल कॉलेज की रही है, फिर पीपीपी मॉडल क्यों लागू किया गया।सदन में दिए जवाब में उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में संस्था के विरुद्ध एसटीएफ में कोई जांच लंबित नहीं है। उन्होंने कहा कि निजी मेडिकल कॉलेज भी आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं, इसलिए यह आशंका उचित नहीं कि पीपीपी मॉडल का मेडिकल कॉलेज जनता के हितों की अनदेखी करेगा। सरकार ने यह भी कहा कि वित्तीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से पीपीपी मॉडल अपनाया गया है और शासकीय मेडिकल कॉलेज खोलने पर फिलहाल कोई विचार नहीं है। निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो चुका है तथा सरकार के अनुसार इस मुद्दे को लेकर जनता में किसी प्रकार का व्यापक आक्रोश नहीं है।सरकार के जवाब पर कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा 'अंशु' ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे कटनी की जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला बताया। उन्होंने कहा कि वर्षों से विभिन्न सामाजिक संगठनों, कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आंदोलन किए गए, लेकिन सरकार ने जनता की भावनाओं की अनदेखी की है।दिव्यांशु मिश्रा ने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शासकीय मेडिकल कॉलेज का वादा किया था, लेकिन अब सरकार स्वयं सदन में कह रही है कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि संबंधित संस्था पर कोई संदेह नहीं था तो मुख्यमंत्री का प्रस्तावित भूमिपूजन कार्यक्रम आखिर क्यों निरस्त किया गया।कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर उसका विरोध और आंदोलन आगे भी जारी रहेगा तथा छात्रहित और जनहित के इस मुद्दे को लगातार उठाया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी मेडिकल कॉलेज पर विधानसभा में गरमाई सियासत, सरकार बोली– शासकीय मेडिकल कॉलेज का कोई प्रस्ताव नहीं | Khabar Digital | Khabar Digital