कटनी में धूमधाम से मनाई गई बकरीद, ईदगाहों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में धूमधाम से मनाई गई बकरीद, ईदगाहों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी-- इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) रविवार को जिलेभर में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी।चांडक चौक स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज सुबह 8 बजे अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। वहीं मिशन चौक स्थित नगीना मस्जिद में सुबह 8:30 बजे नमाज हुई। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में भी तय समय पर नमाज अदा की गई।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पर्व के अवसर पर हजरत इब्राहीम की कुर्बानी की याद में लोगों ने कुर्बानी की रस्म अदा की।बकरीद को लेकर प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। मिशन चौक में एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी मौजूद रहे। वहीं आदर्श कॉलोनी स्थित ईदगाह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, तहसीलदार साक्षी शुक्ला, नायब तहसीलदार आकाश नीरज, कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे, यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।नगर निगम द्वारा साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी में धूमधाम से मनाई गई बकरीद, ईदगाहों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब | Khabar Digital | Khabar Digital