खबर डिजिटल/ कटनी न्यूज़ श्री सर्वतीर्थ साईं मंदिर, विवेकानंद चौक लखेरा में आयोजित हो रही संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के पावन अवसर पर रविवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने निगम के पार्षद साथियों के साथ कथास्थल पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ बैठकर पुण्य कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने कथाव्यास ब्रह्मानंद दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और नगर की सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।कथा श्रवण के दौरान नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता, डॉ रमेश सोनी, श्रीमती बीना संजय बैनर्जी, सुमन राजू माखीजा, तुलसा गुलाब बेन, वंदना राजकिशोर यादव, रेखा संजय तिवारी, शकुंतला सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों की भी मौजूदगी रही। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि समाज में नैतिकता, सद्भाव और धार्मिक भावना के प्रसार का माध्यम भी बनता है। कथा श्रवण उपरांत महापौर श्रीमती सूरी ने भागवत कथा आयोजकों को इस भक्तिमय आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज के बीच एकता और धार्मिक वातावरण बढ़ते है।
विवेकानंद चौक लखेरा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुईं महापौर प्रीति संजीव सूरी कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त कर नगर की सुख, समृद्धि एवं मंगल,की कामना
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया







