बारिश में महापौर का मैदानी निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बारिश में महापौर का मैदानी निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- लगातार बारिश के बीच शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने महापौर प्रीति संजीव सूरी शनिवार को मैदान में उतरीं। उन्होंने विभिन्न वार्डों का सघन भ्रमण कर सड़क, नाली, सीवर, जल निकासी और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने नागरिकों से सीधे संवाद कर स्थानीय समस्याएं जानीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।नाली निर्माण में गुणवत्ता और समयसीमा पर जोरवार्ड क्रमांक-1 बाल गंगाधर तिलक वार्ड में साई मंदिर के पीछे निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण करते हुए महापौर ने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नाली निर्माण निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।वल्लभनगर रोड पर तत्काल राहत के निर्देशवार्ड क्रमांक-3 स्थित वल्लभनगर रोड पर सड़क की स्थिति देखकर महापौर ने बारिश के दौरान आवागमन सुचारु रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर डस्ट डलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी चर्चा की और सड़क के स्थायी सुधार के संबंध में जानकारी दी। बताया गया कि संबंधित कार्य का भूमिपूजन हो चुका है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।सीवर कार्य के दौरान रास्ते खुले रखने की हिदायतविवेकानंद वार्ड में निरीक्षण के दौरान महापौर ने सीवर कार्य से प्रभावित गलियों और मार्गों की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों को परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था और आवश्यक स्थानों पर डस्ट की व्यवस्था की जाए। साथ ही निर्माण एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया।लक्ष्मी पान भंडार से साउथ स्टेशन मार्ग पर बनेगा प्रस्तावमहापौर ने लक्ष्मी पान भंडार से साउथ स्टेशन तक मुख्य मार्ग का भी निरीक्षण किया। सड़क की स्थिति को देखते हुए उन्होंने बारिश समाप्त होने के बाद सड़क सुधार एवं आवश्यक निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख मार्गों के विकास के साथ नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।सफाई और जल निकासी पर विशेष निगरानीशहर के विभिन्न क्षेत्रों में महापौर ने सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बारिश के दौरान नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।महापौर ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिक सुविधाओं को सुचारु बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। जहां तत्काल राहत की जरूरत है, वहां तुरंत व्यवस्था की जाए और जिन समस्याओं के स्थायी समाधान की आवश्यकता है, उनके लिए प्रस्ताव एवं कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।मैदानी निरीक्षण के दौरान महापौर ने साफ संकेत दिया कि बारिश के मौसम में शहर की सड़क, नाली, सीवर और जल निकासी व्यवस्था को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर मौके की समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बारिश में महापौर का मैदानी निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital