रेलवे स्टेशन के पास शराब दुकान पर मनमानी का आरोप, MRP से अधिक कीमत वसूलने और रातभर अवैध बिक्री के दावे

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रेलवे स्टेशन के पास शराब दुकान पर मनमानी का आरोप, MRP से अधिक कीमत वसूलने और रातभर अवैध बिक्री के दावे

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- कटनी रेलवे स्टेशन से चंद कदमों की दूरी पर संचालित एक शराब दुकान पर ग्राहकों से मनमानी वसूली और नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों और उपभोक्ताओं का आरोप है कि दुकान पर निर्धारित रेट लिस्ट तक प्रदर्शित नहीं की गई है, जिससे ग्राहकों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।आरोप है कि दुकान पर शराब की बोतलें प्रिंटेड MRP से अधिक कीमत पर बेची जा रही हैं और ग्राहकों से खुलेआम अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता, जिससे नाराजगी लगातार बढ़ रही है।स्थानीय सूत्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि दुकान का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी देर रात तक अवैध रूप से शराब की बिक्री जारी रहती है। दावा किया जा रहा है कि शराब माफिया पूरी रात ग्राहकों को शराब उपलब्ध कराते हैं, जिससे आबकारी नियमों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है, बल्कि कानून-व्यवस्था और राजस्व व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी