कटनी अधिवक्ताओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, पुलिस के खिलाफ चक्का जाम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी  अधिवक्ताओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, पुलिस के खिलाफ चक्का जाम

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- एनकेजे थाना क्षेत्र में अधिवक्ता मनु तिवारी के खिलाफ दर्ज किए गए प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं में व्याप्त आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी जिला न्यायालय परिसर के बाहर अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा। बड़ी संख्या में वकील न्यायालय के मुख्य द्वार के बाहर एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।अधिवक्ताओं का आरोप है कि बिना समुचित जांच के लगातार वकीलों पर प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। इसे लेकर जिला अधिवक्ता संघ की बैठक न्यायालय सभागार में आयोजित की गई, जिसमें संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि उन्हें मिलने तक का समय नहीं दिया जा रहा है।प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने न्यायिक कार्य से दूरी बनाए रखी, जिससे कई प्रकरणों की सुनवाई प्रभावित हुई। अधिवक्ताओं ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम भी किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।धरना स्थल पर एहतियातन पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी