सावन में शिवमय होगा कटनी, 9 अगस्त को बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम पड़ खुरी तक निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सावन में शिवमय होगा कटनी, 9 अगस्त को बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम पड़ खुरी तक निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- सावन के पावन माह में कटनी नगरी एक बार फिर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर होने जा रही है। रविवार, 9 अगस्त को शहर और आसपास के क्षेत्रों में भव्य एवं विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। बाबू ग्रोवर एवं परिवार के शिवभक्ति से जुड़े आयोजन के तहत प्रस्तावित यह यात्रा बागेश्वर धाम से प्रारंभ होकर नीलकंठेश्वर धाम, सलेया पड़खुरी पहुंचेगी।कांवड़ यात्रा में कटनी शहर के अलावा सलेया, पड़खुरी, बिलहरी, बहोरीबंद, विजयराघवगढ़, रीठी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। कांवड़ियों के साथ श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता नजर आएगा।नीलकंठेश्वर धाम में होगा जलाभिषेककांवड़ यात्रा के नीलकंठेश्वर धाम पहुंचने के बाद भगवान शिव का विशेष जलाभिषेक, पूजन-अर्चन एवं आरती की जाएगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ यात्रा में सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश भी देखने को मिलेगा।दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारायात्रा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति ने शिवभक्तों और आम श्रद्धालुओं से परिवार सहित कांवड़ यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने की अपील की है।आयोजन समिति का कहना है कि यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सेवा, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति का उत्सव है। सावन के महीने में निकलने वाली इस भव्य यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 9 अगस्त को कटनी का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आने की उम्मीद है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

34 minutes ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 1 hour ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 16 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

सावन में शिवमय होगा कटनी, 9 अगस्त को बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम पड़ खुरी तक निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा | Khabar Digital | Khabar Digital