कटनी में क्लिनिक संचालन पर उठे गंभीर सवालबीएएमएस डिग्रीधारी डॉक्टरों द्वारा धड़ल्ले से एलोपैथिक इलाज, प्रशासन मौन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक इन दिनों अवैध क्लिनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार देखने को मिल रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन की आंखों के सामने यह खेल कब तक चलता रहेगा?जानकारी के अनुसार कटनी में बड़ी संख्या में ऐसे क्लिनिक संचालित हो रहे हैं, जहां डॉक्टरों के पास केवल बीएएमएस यानी आयुर्वेदिक चिकित्सा की डिग्री है, लेकिन इसके बावजूद वे खुलेआम एलोपैथिक इलाज कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मरीजों को अंग्रेजी दवाइयां लिखी जा रही हैं और गंभीर बीमारियों का उपचार भी किया जा रहा है।नियमों के मुताबिक एलोपैथिक इलाज और क्लिनिक संचालन के लिए डॉक्टर के पास एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य है, लेकिन कटनी में नियम-कायदों को ताक पर रखकर अवैध रूप से क्लिनिक चलाए जा रहे हैं। सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य विभाग को यह सब दिखाई नहीं देता, या फिर जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से यह पूरा कारोबार फल-फूल रहा है?ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालत और भी बदतर हैं। बिना मान्यता और बिना पर्याप्त योग्यता वाले लोग डॉक्टर बनकर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। कई जगहों पर गलत इलाज के कारण मरीजों की हालत बिगड़ने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और प्रशासन की अनदेखी के कारण झोलाछाप डॉक्टरों का नेटवर्क लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर समय रहते सख्त जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में यह लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब जागेगा और अवैध क्लिनिकों पर कार्रवाई करेगा, या फिर यूं ही मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ चलता रहेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी में क्लिनिक संचालन पर उठे गंभीर सवालबीएएमएस डिग्रीधारी डॉक्टरों द्वारा धड़ल्ले से एलोपैथिक इलाज, प्रशासन मौन | Khabar Digital | Khabar Digital