Gold Mining: वैश्विक स्‍वर्ण खनन मानचित्र पर उभरा कटनी, जल्‍दी ही शुरू होगा खनन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Gold Mining: वैश्विक स्‍वर्ण खनन मानचित्र पर उभरा कटनी, जल्‍दी ही शुरू होगा खनन

कटनी/खबर डिजिटल/ (22 सितम्बर) – कटनी जिले ने खनन क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। जिले के स्‍लीमनाबाद के इमलिया गोल्‍ड ब्‍लॉक की माइनिंग से जल्‍दी ही स्‍वर्ण खनन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए सोमवार 22 सितंबर को पवित्र शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन कलेक्‍टर आशीष तिवारी और मुंबई की खनि पट्टा धारक कंपनी प्रोस्‍पेक्‍ट रिसोर्स मिनरल्‍स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नरीमन प्‍वांइट मुंबई के कंपनी डायरेक्‍टर अविनाश लांडगे के बीच गोल्‍ड ब्‍लॉक की माइनिंग लीज का एग्रीमेंट हुआ। इसके साथ ही मध्‍यप्रदेश का कटनी जिला अब सीधे वैश्विक स्‍वर्ण खनन मानचित्र पर प्रतिष्ठित हो गया है।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने बताया कि ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्‍यम से नीलामी में मुंबई की प्रास्‍पेक्‍ट रिसोर्स मिनरल्‍स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को 50 वर्ष की अवधि के लिए स्‍लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया में 6.510 हेक्टेयर क्षेत्र का खनि पट्टा प्रदान किया गया है।

14 लाख टन मिनरल ओर

उपसंचालक माइनिंग रत्‍नेश दीक्षित ने बताया कि कटनी जिले में नये खनिज स्त्रोतों के रूप में स्‍वर्ण (सोना) की खदान में सोने के साथ-साथ बेसमेटल, चांदी, जिंक, लेड (सीसा) और कॉपर भी निकलेगा। जल्‍दी ही कंपनी इमलिया से सोना निकालने के लिये यहां अपना पूरा मशीनरी सिस्‍टम स्‍टाल कर लेगी। भूगर्भशास्त्रियों के प्राथमिक अन्‍वेषण रिपोर्ट में इमलिया गोल्‍ड माइन में करीब 14 लाख टन मिनरल ओर मिलना संभावित है। जिससे अलग-अलग ग्रेड और मात्रा में सांद्रण उपरांत धातु निष्‍कर्षण होगा।

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

स्‍लीमनाबाद के इमलिया गोल्‍ड माइंस से उत्‍खनन कार्य शुरू होने के बाद यहां स्‍थानीय स्‍तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही जिले में क्षेत्रीय स्‍तर पर अतिरिक्‍त राजस्‍व आय की प्राप्ति होगी। इससे जिले और समूचे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। पूरे देश में अभी तक केवल कर्नाटक से ही गोल्‍ड की माइनिंग हो रही थी। लेकिन अब मध्‍यप्रदेश में भी सोने का खनन शुरू होगा।

कटनी खनिज संपदा से समृद्ध जिला है। यहां चूना, बाक्साइट, लाइमस्‍टोन व क्रिटिकल मिनरल्‍स बहुतायत में उपलब्‍ध है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Gold Mining: वैश्विक स्‍वर्ण खनन मानचित्र पर उभरा कटनी, जल्‍दी ही शुरू होगा खनन | Khabar Digital | Khabar Digital