कटनी में गुप्ता ब्रदर्स गैस एजेंसी पर मनमानी के आरोप, “बॉस से बात करो तभी मिलेगा सिलेंडर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में गुप्ता ब्रदर्स गैस एजेंसी पर मनमानी के आरोप, “बॉस से बात करो तभी मिलेगा सिलेंडर

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी--शहर में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां राधिका होटल के पीछे स्थित गुप्ता ब्रदर्स पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, यहां उपभोक्ताओं को साफ तौर पर कहा जा रहा है कि अगर गैस सिलेंडर चाहिए तो पहले एजेंसी मालिक यानी “बॉस” से बात करानी होगी, तभी सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। बिना किसी सिफारिश या संपर्क के आम उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटाया जा रहा है।एक ओर जहां आम जनता को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर एजेंसी के कर्मचारियों का यह रवैया उपभोक्ताओं के लिए परेशानी और आक्रोश का कारण बनता जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि“हम कई दिनों से सिलेंडर के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार यही कहा जाता है कि पहले मालिक से बात कराओ।”इस पूरे मामले ने गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह सीधे तौर पर उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन माना जाएगा।अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और आम जनता को राहत कब मिलती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी में गुप्ता ब्रदर्स गैस एजेंसी पर मनमानी के आरोप, “बॉस से बात करो तभी मिलेगा सिलेंडर | Khabar Digital | Khabar Digital