कटनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए नमूने सैंपल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए नमूने सैंपल

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी- त्योहारों के मद्देनजर उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने कटनी शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और नमूना कार्रवाई तेज कर दी है।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर के निर्देश पर विभागीय टीम द्वारा लगातार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सुभाष चौक स्थित देश भंडार का निरीक्षण किया।

यहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर मगज लड्डू, बूंदी लड्डू, खोया, सेलिब्रेशन पैक, सोनपापड़ी और कलाकंद के नमूने लिए गए।इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित गोलू रेस्टोरेंट से लड्डू, नमकीन और काजू कतली के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं स्टेशन रोड स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से कलाकंद, खोया और खोया पेड़ा के नमूने लिए गए।

खाद्य सुरक्षा टीम ने स्टेशन रोड स्थित कोजी स्वीट्स का भी निरीक्षण किया।

यहां गुणवत्ता को लेकर संदेह उत्पन्न होने पर लड्डू, बूंदी लड्डू और नमकीन के नियमानुसार नमूने लिए गए।

सभी नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है।लैब रिपोर्ट के बाद तय होगी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ताखाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार केवल नमूने लिए जाने के आधार पर किसी खाद्य पदार्थ को मिलावटी या अमानक नहीं माना जा सकता।

प्रयोगशाला परीक्षण से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर ही खाद्य पदार्थ की वास्तविक संरचना और गुणवत्ता के संबंध में अंतिम निष्कर्ष निकलेगा।

यदि जांच रिपोर्ट में कोई नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा लागू नियमों और विनियमों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारी सीजन में जारी रहेगा अभियानखाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी, अमानक अथवा गलत नाम और दावों के साथ बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों के खिलाफ जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

विभाग की कार्रवाई से जहां खाद्य कारोबारियों में हड़कंप है, वहीं उपभोक्ताओं को भी उम्मीद है कि त्योहारों के दौरान बाजार में बिकने वाली मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर प्रभावी निगरानी बनी रहेगी

।katni-food-safety-department-action-samples-collected-from-sweet-shops

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए नमूने सैंपल | Khabar Digital | Khabar Digital