कटनी में कचरा फैलाने वालों पर सख्ती, नियम तोड़े तो लगेगा जुर्माना: कलेक्टर आशीष तिवारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में कचरा फैलाने वालों पर सख्ती, नियम तोड़े तो लगेगा जुर्माना: कलेक्टर आशीष तिवारी

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- जिले में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का उल्लंघन करने वाले संस्थानों और व्यक्तियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विशेष प्रकोष्ठ की बैठक में उन्होंने सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों, होटल, अस्पताल, उद्योगों और अन्य संस्थानों को नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कचरा प्रबंधन केवल सफाई व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनस्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक संस्था में गीले, सूखे, सेनेटरी और विशेष श्रेणी के कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण अनिवार्य रूप से किया जाए। बिना पृथक्करण के कचरे का संग्रहण और परिवहन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।कलेक्टर ने सभी नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को बल्क वेस्ट जनरेटर (BWG) की पहचान कर उनका पोर्टल पर अनिवार्य पंजीयन कराने के निर्देश दिए। होटल, अस्पताल, औद्योगिक इकाइयों, शैक्षणिक संस्थानों, मॉल, मैरिज गार्डन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बड़े आवासीय परिसरों की नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करने को कहा गया।सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ स्पॉट फाइन की नियमित कार्रवाई के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। साथ ही जिले के सभी गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (GVP) की मैपिंग कर उन्हें समयबद्ध तरीके से समाप्त करने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, उपयोगकर्ता शुल्क वसूली और वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, सहायक कलेक्टर श्लोक वायकर, एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगरीय निकायों, उद्योगों, होटल, अस्पतालों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि "स्वच्छ कटनी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल कटनी का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी में कचरा फैलाने वालों पर सख्ती, नियम तोड़े तो लगेगा जुर्माना: कलेक्टर आशीष तिवारी | Khabar Digital | Khabar Digital