लाखों की जमा पूंजी फंसी, बाउंस चेक और धमकी का आरोप; पीड़ितों ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

लाखों की जमा पूंजी फंसी, बाउंस चेक और धमकी का आरोप; पीड़ितों ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी/बड़वारा-- कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलायतकला के दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत प्रस्तुत कर आरोप लगाया है कि शक्ति महिला संघ बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित, मझौली (जबलपुर) ने दैनिक जमा योजना के नाम पर वर्षों तक लोगों से प्रतिदिन ₹100 की राशि जमा करवाई, लेकिन परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद भी उनकी जमा पूंजी वापस नहीं की गई।शिकायत के अनुसार संस्था ने महिलाओं सहित अनेक ग्रामीणों को पासबुक जारी कर नियमित रूप से राशि जमा करवाई। जब जमा अवधि पूरी होने के बाद लोगों ने अपना पैसा वापस मांगा, तो संस्था का कार्यालय बंद मिला और संबंधित एजेंट व कर्मचारी कथित रूप से गायब हो गए। पीड़ितों का दावा है कि इस मामले में लाखों रुपये की जमा पूंजी फंसी हुई है।आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संस्था से जुड़े एक कर्मचारी संजय सिंह द्वारा पैसा मांगने पर शिकायतकर्ताओं को धमकाया गया। आवेदन के मुताबिक कथित तौर पर कहा गया कि, "जहां जाना है चले जाओ, मेरा कुछ नहीं होगा। थाना और कोर्ट में पैसा देकर मामला टाल दूंगा।" शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है।पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि कई महिलाओं को भुगतान के लिए दिए गए चेक बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गए। उनका कहना है कि संस्था के खाते में पर्याप्त राशि नहीं थी। शिकायत के साथ चेक बाउंस से संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं।आवेदन में उल्लेख किया गया है कि इस मामले की लिखित शिकायत 9 मार्च 2026 को थाना बड़वारा में दी गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 3 जुलाई 2026 को डीएसपी कटनी से भी मौखिक शिकायत की गई, जहां कार्रवाई का आश्वासन मिला, किंतु शिकायतकर्ताओं के अनुसार आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।पीड़ितों ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, संबंधित संस्था एवं जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा उनकी वर्षों की मेहनत की जमा पूंजी वापस दिलाई जाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

लाखों की जमा पूंजी फंसी, बाउंस चेक और धमकी का आरोप; पीड़ितों ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार | Khabar Digital | Khabar Digital