खबर डिजिटल कटनी-- गणेशोत्सव के अवसर पर शहर में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा गणेश चौक स्थित विघ्न-विनाशक गणेश मंदिर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन-पूजन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महाआरती में शामिल हुए।कलेक्टर आशीष तिवारी ने भगवान श्री गणेश से जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि भगवान विघ्नहर्ता की कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।इस अवसर पर श्री विघ्न-विनाशक गणेश उत्सव समिति, गणेश चौक की ओर से कलेक्टर का ओढ़नी-पट्टा भेंट कर स्वागत किया गया। गणेश चतुर्थी से शहर सहित पूरे जिले में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की आराधना और भक्ति का दौर जारी है। मंदिरों एवं गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरा शहर धार्मिक उत्साह में नजर आ रहा है।
कटनी में गणेश भक्ति का दिखा रंग, महाआरती में शामिल हुए कलेक्टर-एसपी गणेश चौक पहुंचकर भगवान विघ्न-विनाशक के किए दर्शन, जिले की सुख-समृद्धि की कामना
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया







