कटनी में स्वच्छता अभियान को मिली नई ऊर्जा, ब्रांड एम्बेसडरों ने निगमायुक्त से की सौजन्य भेंट

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में स्वच्छता अभियान को मिली नई ऊर्जा, ब्रांड एम्बेसडरों ने निगमायुक्त से की सौजन्य भेंट

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर शहर में चल रहे स्वच्छता अभियानों को और प्रभावी बनाने की दिशा में शुक्रवार को स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडरों के दल ने निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार से सौजन्य भेंट की। इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत पूर्व में आयोजित गतिविधियों, जनजागरूकता अभियानों और नागरिक सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में ब्रांड एम्बेसडरों ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आगामी गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।निगमायुक्त तपस्या परिहार ने ब्रांड एम्बेसडर दल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए आमजन की सहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों को कचरा पृथक्करण, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और अभियान में भागीदारी सुनिश्चित कराने में एम्बेसडरों की सक्रिय भूमिका पर बल दिया।इस अवसर पर ब्रांड एम्बेसडर आशुतोष मनके, निशा तिवारी, नीलम जगवानी, मारूफ अहमद हनफी, राजेंद्र कौर लांबा, अरविंद गुप्ता, हीरामणि बरसैंया, पूनम गुप्ता, पायल जेतवानी, रेखा अंजू तिवारी, एम जे एस लुसियन सहित नोडल अधिकारी आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।नगर निगम ने उम्मीद जताई है कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से कटनी स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान हासिल करेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी में स्वच्छता अभियान को मिली नई ऊर्जा, ब्रांड एम्बेसडरों ने निगमायुक्त से की सौजन्य भेंट | Khabar Digital | Khabar Digital