कटनी में जश्न का माहौल, भाजपा में दो-दो बड़े पद जिले के नाम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में जश्न का माहौल, भाजपा में दो-दो बड़े पद जिले के नाम

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- भारतीय जनता पार्टी में कटनी जिले को लगातार दो अहम जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कटनी विधानसभा से विधायक संदीप जायसवाल को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के बाद अब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में भी जिले की मजबूत भागीदारी सामने आई है।कटनी के सक्रिय युवा नेता मृदुल मिश्रा को भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मृदुल मिश्रा इससे पहले भाजयुमो कटनी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा की गतिविधियों में विस्तार हुआ और कई प्रभावी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक कौशल और सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब जिले में नए नेतृत्व के लिए रास्ता खुल गया है।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कम समय में कटनी जिले को दो बड़े पद मिलना इस बात का संकेत है कि प्रदेश संगठन का भरोसा यहां के नेतृत्व पर बढ़ा है। आने वाले समय में इससे जिले की राजनीतिक भूमिका और अधिक मजबूत होने की संभावना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी में जश्न का माहौल, भाजपा में दो-दो बड़े पद जिले के नाम | Khabar Digital | Khabar Digital