कटनी बाईपास बना पशु तस्करी का कॉरिडोर? 200-250 भेड़-बकरियों से ठूंसे ट्रक बेखौफ, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी बाईपास बना पशु तस्करी का कॉरिडोर? 200-250 भेड़-बकरियों से ठूंसे ट्रक बेखौफ, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी- कटनी जिले से होकर गुजरने वाले बाईपास मार्ग पर कथित तौर पर पशुओं की क्रूरता और अवैध परिवहन का बड़ा खेल लंबे समय से चलने की चर्चा है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि बुधवार और शनिवार को बड़ी संख्या में ऐसे ट्रक नागोद, मैहर, सतना और कटनी जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से होकर गुजरते हैं, जिनमें 200 से 250 तक भेड़-बकरियों को अमानवीय और कथित रूप से पशु क्रूरता के नियमों का उल्लंघन करते हुए ठूंस-ठूंसकर भरा जाता है।बताया जाता है कि कटनी बाईपास स्थित कुछ कथित ढाबों के आसपास इन ट्रकों को कुछ समय के लिए खड़ा किया जाता है, जहां पशुओं को नीचे उतारकर थोड़ी देर चराया जाता है। इसके बाद फिर से उन्हीं ट्रकों में क्षमता से अधिक संख्या में भरकर जबलपुर मार्ग होते हुए हैदराबाद की ओर रवाना कर दिया जाता है।स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार यह गतिविधि कोई नई नहीं, बल्कि लंबे समय से संचालित हो रही है। आरोप है कि इसके बावजूद अब तक पुलिस, परिवहन विभाग, पशुपालन विभाग अथवा अन्य जिम्मेदार एजेंसियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई है।सूत्रों का यह भी दावा है कि इस पूरे कथित नेटवर्क का संचालन जबलपुर से जुड़े पशु तस्करों द्वारा किया जा रहा है। यदि यह दावा सही है तो यह केवल पशु क्रूरता का मामला नहीं, बल्कि अंतरजिला स्तर पर संचालित एक संगठित नेटवर्क की ओर भी संकेत करता है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब ये ट्रक विभिन्न थाना क्षेत्रों, चौकियों, टोल नाकों तथा वन एवं खनिज जांच चौकियों से होकर गुजरते हैं, तब भी यदि कथित रूप से क्षमता से अधिक पशु परिवहन हो रहा है, तो संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं।यदि ट्रकों में वास्तव में निर्धारित मानकों से अधिक पशु भरकर ले जाए जा रहे हैं, तो यह पशु क्रूरता से जुड़े कानूनों और पशु परिवहन संबंधी नियमों का उल्लंघन हो सकता है। ऐसे मामलों में संबंधित विभागों द्वारा तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाना आवश्यक है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी