विधायक संजय पाठक के आधार कार्ड में छेड़छाड़: पुलिस ने कहा जल्द करेंगे गिरफ्तार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

विधायक संजय पाठक के आधार कार्ड में छेड़छाड़: पुलिस ने कहा जल्द करेंगे गिरफ्तार

खबर डिजिटल/ कटनी: मध्यप्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक ने अपने आधार कार्ड में एड्रेस से छेड़छाड़ होने का गंभीर आरोप लगाया है। विधायक पाठक का असल स्थाई पता कटनी के ‘पाठक वार्ड’ में है, लेकिन उनके आधार कार्ड पर पता बदलकर पंजाब के चंडीगढ़ के पास जीरकपुर का दर्ज कर दिया गया है। इस मामले की शिकायत संजय पाठक ने कटनी के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से की है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि आधार कार्ड का स्थान परिवर्तन दिल्ली से किया गया है।

बैंक के वेरिफिकेशन से सामने आया मामला

विधायक संजय पाठक ने बताया कि कुछ दिन पहले जब बैंक अधिकारियों ने उनके आधार कार्ड को वेरिफाई किया, तब मामला सामने आया। बैंक में चेक करने पर पाया गया कि उनके आधार कार्ड पर जो पता पहले कटनी का दर्ज था, वह अब बदलकर जीरकपुर, पंजाब का हो गया है।

https://youtu.be/qelmt6W5M64?si=L-C8cq2ogvtxO0a6
सुनिए संजय पाठक ने क्या कहा

संजय पाठक ने कहा कि “मेरा असली पता 'पाठक वार्ड, कटनी' है, लेकिन आधार पर फ्लैट नंबर 301, सिटी हिल्स, पीर मोहल्ला, ढकोली जीरकपुर, सासनगर मोहाली, पंजाब का पता दर्ज कर दिया गया है।”

दिल्ली से हुआ एड्रेस में बदलाव

पाठक ने बताया कि उनके फोन पर ओटीपी भी आया था, लेकिन उन्होंने न तो उस ओटीपी को इस्तेमाल किया और न ही किसी को साझा किया। जब उन्होंने इस घटना की जानकारी प्रशासन को दी, तो जांच के बाद पता चला कि यह बदलाव 50 रुपये का चालान बनाकर दिल्ली से किया गया है। फिलहाल यह भी जांच की जा रही है कि जीरकपुर का पता किसका है और यह किसके द्वारा जोड़ा गया।

जान से मारने की मिली धमकियां

विधायक संजय पाठक ने इस घटना के साथ-साथ अपनी जान को खतरा होने की भी बात कही है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें कई धमकियां भी मिल चुकी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिजीत रंजन ने साइबर सेल को जांच सौंपी है और प्रशासन इस घटना की तह तक पहुंचने के लिए कार्यवाही कर रहा है।

https://www.facebook.com/share/v/3XSof2sJQM6nn6uo

प्रशासनिक कार्रवाई शुरू

घटना ने आधार कार्ड की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि आखिर कैसे बिना किसी सही प्रक्रिया के एक विधायक का पता बदलकर किसी अन्य राज्य का कर दिया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी