कटनी के आजाद चौक पर संदिग्ध हालत में युवक की मौत, फैली सनसनी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी के आजाद चौक पर संदिग्ध हालत में युवक की मौत, फैली सनसनी

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- शहर के व्यस्ततम क्षेत्र आजाद चौक में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक के मुंह से खून निकलता हुआ पाया गया, जिससे मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।बताया जा रहा है कि युवक को पिछले दिन से ही इलाके में बीमार और अस्वस्थ हालत में घूमते देखा गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह काफी कमजोर नजर आ रहा था, लेकिन आज सुबह वह मृत अवस्था में मिला।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, वहीं मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी के आजाद चौक पर संदिग्ध हालत में युवक की मौत, फैली सनसनी | Khabar Digital | Khabar Digital