बाल विवाह पर सख्त एक्शन: कटनी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बाल विवाह पर सख्त एक्शन: कटनी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

सब-हेडलाइन:--अक्षय तृतीया से पहले कड़ी निगरानी, दोषियों को 2 साल की जेल और 1 लाख तक जुर्माना

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, 16 अप्रैल--जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और मुस्तैद नजर आ रहा है। आगामी अक्षय तृतीया और अन्य विवाह मुहूर्तों को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक और बहुस्तरीय कार्ययोजना तैयार की है।कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर विकासखंड स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय बाल विवाह रोकथाम दल का गठन किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखेंगे। साथ ही निगरानी समितियों और कोर ग्रुप को भी सक्रिय कर दिया गया है।कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसका समाज पर गहरा और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि इस कुप्रथा को खत्म करने में प्रशासन का सहयोग करें और कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम, संबंधित एसडीएम या महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचित करें।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बाल विवाह रोकथाम अधिनियम 2006 की धाराओं 9, 10, 11 और 13 के तहत बाल विवाह कराने या उसमें सहयोग देने वाले व्यक्ति, संस्था या संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को दो वर्ष तक का कारावास, एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों दंड भुगतने पड़ सकते हैं।महिला एवं बाल विकास विभाग ने हलवाई, कैटरर्स, बैंड-बाजा संचालक, घोड़ी वाले, धर्मगुरु और ट्रांसपोर्टरों से भी अपील की है कि वे बाल विवाह में किसी भी प्रकार की सेवा प्रदान न करें, अन्यथा उन्हें भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।ऑनलाइन शिकायत की सुविधा भी उपलब्धबाल विवाह की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा “बाल विवाह मुक्त भारत” पोर्टल शुरू किया गया है, जहां आम नागरिक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 181, 1098 और 100 पर भी सूचना दी जा सकती है।प्रशासन ने दोहराया है कि बाल विवाह के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और किसी भी हालत में इस कुप्रथा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बाल विवाह पर सख्त एक्शन: कटनी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट | Khabar Digital | Khabar Digital