भोपाल: सपा प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर बड़ा हमला, विंध्य में नशा और महिला अपराधों पर जताई गंभीर चिंता

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भोपाल: सपा प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर बड़ा हमला, विंध्य में नशा और महिला अपराधों पर जताई गंभीर चिंता

भोपाल/ परवेज खान/ खबर डिजिटल/ समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था में विफलता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों को खुले संरक्षण मिलता है, जिससे जनता और विशेषकर महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिला और संभाग प्रभारियों की सूची जारी कर दी है, जो धरना, प्रदर्शन और आंदोलन के माध्यम से जनता की आवाज बुलंद करेंगे।

मनगवां विधायक पर हमला

डॉ. यादव ने रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति पर जन्मदिन के अवसर पर हुए हमले को लोकतंत्र पर हमला करार दिया। साथ ही सतना जिले में महिला उत्पीड़न और नागौद में भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ गंभीर आरोपों को चिंता का विषय बताया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/stone-crushing-murder-of-microfinance-employee-in-damoh-tejgarh-imliya-chowki/

वायरल वीडियो और महिला सुरक्षा

वायरल वीडियो बताते हैं कि अपराधियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

विंध्य में मेडिकल नशा

डॉ. यादव ने रीवा को मेडिकल नशे का केंद्र बताते हुए कफ सिरप, टैबलेट और इंजेक्शन के अत्यधिक उपयोग पर चिंता जताई। प्रयागराज, बनारस और चाकघाट से नशे की खेप पहुंचना प्रशासन की गंभीर विफलता दर्शाता है।

नकली दवाओं पर कार्रवाई

मऊगंज और पहाड़ी क्षेत्रों में नकली दवा फैक्ट्रियों के मामले में कार्रवाई सीमित और प्रभावहीन है।

यूजीसी मामले में न्यायपालिका पर भरोसा

डॉ. यादव ने न्यायपालिका के फैसले का सम्मान जताया और सभी वर्गों के साथ न्याय और विश्वासपूर्ण काम करने की बात कही।

27% ओबीसी आरक्षण

उन्होंने भाजपा पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि सरकार ओबीसी वर्ग को उनका अधिकार देने में विफल रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/seoni-doctor-dinesh-thakur-saves-life-cpr-honoured-by-minister/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी