कान्हीवाड़ा पशु चिकित्सालय बना लापरवाही का अड्डा: डॉक्टर साहिबान सिर्फ अटेंडेंस लगाकर गायब, गरीब पशुपालक परेशान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कान्हीवाड़ा पशु चिकित्सालय बना लापरवाही का अड्डा: डॉक्टर साहिबान सिर्फ अटेंडेंस लगाकर गायब, गरीब पशुपालक परेशान

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोलती एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। यहाँ के कान्हीवाड़ा पशु चिकित्सालय में पदस्थ जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं। आलम यह है कि दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से अपने बीमार पशुओं को लेकर आने वाले पशुपालक इलाज के अभाव में भारी परेशानियां झेलने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।

शासकीय नियमानुसार पशु चिकित्सालय के खुलने और बंद होने का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद कान्हीवाड़ा अस्पताल के कर्मचारी अपनी मर्जी के मालिक बने हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस अस्पताल में कुल 4 कर्मचारी पदस्थ हैं, जिनमें डॉक्टर और अन्य अमला शामिल है। इसके बावजूद या तो अस्पताल पर हमेशा ताला लटका रहता है या फिर जिम्मेदार नदारद मिलते हैं।

सूत्रों और जमीनी पड़ताल से यह बड़ा खुलासा हुआ है कि अस्पताल में पदस्थ कर्मचारी महज कागजी खानापूर्ति करने आते हैं।
आरोप है कि ये कर्मचारी सुबह अस्पताल पहुंचकर केवल अटेंडेंस रजिस्टर में अपने हस्ताक्षर करते हैं और इसके बाद गायब हो जाते हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, श्री पीतांबर इनवाती (V.A.S) सिर्फ अपने हस्ताक्षर करने आते हैं और इसके बाद नदारद हो जाते हैं। वहीं श्री कृष्ण राव पाटिल (A.V.F.O)साहब भी अटेंडेंस लगाने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं।
ग्रामीण इलाकों में पशुओं का प्राइवेट इलाज कर ये लोग गरीब पशुपालकों से मोटी रकम वसूल रहे हैं, जिसमें कथित तौर पर सरकारी दवाइयों का भी धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है।

सरकारी तनख्वाह लेने वाले ये जिम्मेदार डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल को अपनी बपौती समझ बैठे हैं। एक तरफ गरीब किसान पशुओं की बीमारी से परेशान है, तो दूसरी तरफ ये लोग प्राइवेट प्रैक्टिस कर जेबें भरने में लगे हैं। अधिकारियों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

जब इस पूरे गंभीर मामले पर हमारे संवाददाता ने जिले के जिम्मेदार और सक्षम अधिकारियों से उनका पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से साफ इनकार कर दिया और सवालों से बचते नजर आए। इससे साफ जाहिर होता है कि इस अवैध खेल में कहीं न कहीं उच्च अधिकारियों की भी मौन सहमति या शह प्राप्त है, जिसके चलते इन लापरवाह कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं।

अब देखना यह होगा कि इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग के उच्च अधिकारी इस मामले में क्या कड़ा कदम उठाते हैं, या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दबता रह जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कान्हीवाड़ा पशु चिकित्सालय बना लापरवाही का अड्डा: डॉक्टर साहिबान सिर्फ अटेंडेंस लगाकर गायब, गरीब पशुपालक परेशान | Khabar Digital | Khabar Digital